Ek Khayal Aaya

  एक ख़याल आया जो कल ना रहूँ मैं  क्या तब भी तुझमें ज़िंदा रहूँगी मैं   क्या तब भी तुम  बिल्कुल ऐसे ही बोलोगे  मेरी तस्वीर देख  अपना दिल खोलोगे    या खो जाओगे  मेरी तरह कहीं चुपके से अचानक से  जहां और कोई नहीं    क्या आएगी तब भी  तुमसे मेरी ख़ुशबू जैसे आती थी  जब हम होते थे रूबरू    कैसे खो जाते थे तुम  मेरी इन पलकों में 

वो कहता है

वो कहता है तू खुदा है मेरा तू ही इश्क़ है तू है सबकुछ मेरा   तुझे देखूँ तो साँसे चलती है मेरी तू देखे तो धड़कन बढ़ती है मेरी   तेरी पलकों के उठने का इंतज़ार रहता है तेरी आँखों में दिल मेरा डूबा रहता है   तेरी ज़ुल्फ़ों से घना कुछ और नहीं बस तू दिख जाए फिर कुछ और दिखता नहीं   वो कहता है तुझमें एक ख़ुश्बू है तेरे साथ होने से मेरी ज़िंदगी महकती है   तुझे छूने का एक अलग एहसास है बस याद कर लो तो लगता है हम पास है   तू साथ होती है तो दिल को सुकून मिलता है बेरंग सी ज़िंदगी में भी रंग दिखता है .

सोचती हूँ

सोचती हूँ कभी वो दिन तो आएगा जब बैठी रहूँगी तेरी बाँहों में चुप चाप, आँखें बंद करके होंठों पर मुस्कान चेहरे पर सुकून लेकर   तेरे काँधे पर सिर अपना रखकर तेरे हाथों की गर्मी अपने हाथों में महसूस करके पास तेरे बैठी रहूँगी घंटों तक   सोचती हूँ कभी तो मिल पाऊँगी जब कभी भी तुम पुकारोगे मैं भागी चली आऊँगी कभी तो ख़त्म होगी ये दूरी शायद हमारी कहानी अब ना रहेगी अधूरी